Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस के जंगल में 10 दिन से लापता हाइकर मिला जीवित, बूट में भरकर पी रहा था पानी

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 25 June, 2024
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के जंगल में 10 दिन से लापता लुकस मैकक्लिश नामक 34-वर्षीय हाइकर को ज़िंदा बचा लिया गया है। लुकस ने बताया कि उसने एक झरने से अपने बूट में पानी भर लिया था जिसे पीकर और बैरीज़ खाकर वह ज़िंदा रहा। वह 11 जून को तीन घंटे की हाइक पर निकला था लेकिन रास्ता भटक गया था।
read more at Hindustan Times