यूएस में इज़रायली पीएम के दौरे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जलाए अमेरिकी झंडे
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी झंडे जलाए और 'फिलीस्तीन को आज़ाद करो' व 'नेतन्याहू तुम छिप नहीं सकते' के नारे भी लगाए। वहीं, नेतन्याहू के अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान यूएस कैपिटल के बाहर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कथित तौर पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया।
read more at Hindustan Times


