यूके में तकनीकी खराबी के चलते 1000 से ज़्यादा फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, 65000 यात्री हुए प्रभावित
यूके में मंगलवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 1,000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 65,000 से अधिक यात्री घंटों तक एयरपोर्ट और विमानों के अंदर फंसे रहे। इस समस्या से यूके के कम से कम 15 एयरपोर्ट प्रभावित हुए जिनमें लंदन हीथ्रो, मैनचेस्टर और बर्मिंघम शामिल हैं।
read more at News18 हिंदी


