Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन को NATO में शामिल नहीं करेंगे, सैन्य सहायता भी नहीं दी जाएगी: अमेरिका

short by अपर्णा / on Thursday, 13 February 2025
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन की नाटो में सदस्यता का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी सुरक्षा गारंटी के तहत यूक्रेन में अमेरिकी सैनिक तैनात नहीं किए जाएंगे।" राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जंग खत्म करने को लेकर बातचीत की है।