यूक्रेन के तट पर हमले में 4 भारतीयों की मौत के मामले में भारत ने रूसी राजनयिक को किया तलब
पीटीआई के अनुसार, भारत ने यूक्रेन के तट पर मालवाहक जहाज़ पर रूसी हमले में हुई 4 भारतीयों की मौत के मामले में रूसी राजनयिक को तलब किया है। भारत सरकार के अनुसार, जब जहाज़ पर हमला हुआ तब उसमें 5 भारतीयों समेत चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। हमले में एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


