Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने किया बड़ा हमला, रातभर दागे कई ड्रोन और मिसाइलें

short by श्वेता यादव / on Saturday, 24 May, 2025
यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार देर रात रूस ने कई ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। शहर में कई जगहों पर धमाकों और मशीनगनों की गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दीं। कीव मिलिट्री प्रशासन के कार्यवाहक प्रमुख टिमुर त्काचेंको ने बताया है कि रूसी ड्रोन और मिसाइलों के मलबे शहर के कम-से-कम 4 इलाकों में गिरे हैं।