Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन ने एक महीने में तीसरी बार रूस की प्रमुख तेल रिफाइनरी पर किया हमला

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 28 April, 2026
रूस के काला सागर बंदरगाह स्थित तुआपसे तेल रिफाइनरी में मंगलवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण भीषण आग लग गई। एक महीने में रिफाइनरी पर यह तीसरा हमला है। रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली यह रिफाइनरी रूस की महत्वपूर्ण एक्सपोर्ट ओरिएंटेड फैसिलिटी है जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 12 मिलियन मीट्रिक टन है। आग की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं।