यूक्रेन ने मॉस्को सहित रूस में कई जगहों पर दागे 140 से अधिक ड्रोन
यूक्रेन ने मंगलवार को रूस के 9 इलाकों में करीब 144 ड्रोन दागे जिनमें 20 राजधानी मॉस्को पर गिराए गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन ने मॉस्को के पास रामेंस्कोए शहर में 2 बहु-मंज़िला आवासीय इमारतों को निशाना बनाया जिससे उनमें आग लग गई। हमले में एक महिला की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।
read more at भाषा


