Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में होगा गायों का बीमा, सरकार देगी ₹40,000 की सहायता; कैबिनेट में पास हुआ प्रस्ताव

short by / on Tuesday, 27 October, 2026
यूपी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक गाय पर ₹40,000 तक का अनुदान और बीमा योजना के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। इसके तहत गायों का बीमा कराया जाएगा, जिसमें कुल लागत का 85% हिस्सा सरकार देगी और 15% हिस्सा पशुपालक/किसान को देना होगा। बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली है।
read more at Tv9hindi