यूपी में वीरता पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी, स्टांप ड्यूटी छूट की सीमा हुई ₹50 लाख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरता पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि/वार्षिकी दोगुनी करने का ऐलान किया है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों के आश्रितों को मकान खरीदने पर स्टांप शुल्क में मिलने वाली छूट की सीमा ₹20 लाख से ₹50 लाख की जाएगी। शहीद सैनिक के एक आश्रित को गृह या नजदीकी जिले में नौकरी दी जाएगी।
read more at Timesnowhindi


