योगेश ने लगातार दूसरे पैरालंपिक्स में जीता सिल्वर, पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का 8वां मेडल
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में 27 वर्षीय भारतीय डिस्कस थ्रोअर योगेश कठुनिया ने मेन्स डिस्कस थ्रो - एफ56 के फाइनल में रजत पदक जीत लिया है। योगेश ने 42.22 मीटर का थ्रो फेंका जो उनका सीज़न बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने लगातार दूसरे पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में यह भारत का 8वां पदक है।
read more at Paralympics


