यूजीसी नेट जून 2024 में पीएचडी के लिए 1.12 लाख उम्मीदवारों ने किया क्वॉलीफाई
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार देर रात यूजीसी नेट जून 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार परीक्षा में 1.12 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने पीएचडी के लिए क्वॉलीफाई किया है। वहीं, जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए 4,970 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 53,694 उम्मीदवार पास हुए हैं। 6.8 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


