यूट्यूब पर वीडियो देखकर बिहार में बम बना रहे थे बच्चे, धमाके के बाद 5 बच्चे हुए घायल
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में मंगलवार को कुछ बच्चे यूट्यूब पर वीडियो देखकर बम बना रहे थे और इसी दौरान धमाका होने पर 5 बच्चे घायल हो गए। बच्चों की उम्र 7-12 वर्ष के बीच बताई जा रही व घायलों के हाथ-पैर व चेहरा झुलस गया है। बच्चों ने माचिस की तीलियों व पटाखों के बारूद को एक टॉर्च में भरा था।
read more at हिन्दुस्तान


