यूट्यूबर अरमान मलिक ने रोस्ट वीडियो को लेकर हरिद्वार में यूट्यूबर के घर में घुसकर की मारपीट
यूट्यूबर अरमान मलिक पर हरिद्वार (उत्तराखंड) में सौरभ नामक यूट्यूबर के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, सौरभ द्वारा अरमान व उनके परिवार पर रोस्ट वीडियो बनाया गया था जिसको लेकर अरमान काफी नाराज़ थे। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है।
read more at News18 हिंदी


