यात्रियों की राहत के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन की छत पर लगाया गया वॉटर स्प्रेयिंग सिस्टम
भीषण गर्मी व हीटवेव के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडक और राहत देने के लिए प्लैटफॉर्म की छत पर वॉटर स्प्रेयिंग सिस्टम लगाया गया है। भीड़भाड़ वाले प्लैटफॉर्मों पर व आसपास गर्मी कम करने के लिए इस कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है।
read more at X


