युद्धग्रस्त लेबनान का सहारा बना भारत, भेजी जाएगी कुल 33 टन राहत सामग्री
इज़रायल-हिज़्बुल्लाह के बीच चल रहे भीषण युद्ध का दंश झेल रहे लेबनान को भारत मानवीय सहायता भेज रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'X' पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि लेबनान को कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है। बकौल जायसवाल, शुक्रवार को 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप लेबनान भेजी गई।
read more at इंडिया टीवी


