Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

येदियुरप्पा ने यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता को चुप रहने के लिए रुपए दिए थे: सीआईडी

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 28 June, 2024
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर लगे नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही सीआईडी ने आरोप पत्र में कहा है कि उन्होंने और तीन अन्य आरोपियों ने कथित पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के लिए रुपए दिए थे। आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिग पहले भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी है।