Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूनाइटेड हेल्थ केयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की अमेरिका में गोली मारकर की गई हत्या

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 4 December, 2024
यूनाइटेड हेल्थ की बीमा इकाई के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की बुधवार को अमेरिका के मैनहैटन में एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं ने बताया कि एक बंदूकधारी पहले से थॉम्पसन का इंतज़ार कर रहा था। आरोपी ने करीब 20 फीट की दूरी से गोलियां चलाई थी। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
read more at Reuters