यौन उत्पीड़न के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जेडीएस से निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को यौन उत्पीड़न और रेप के मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। 4 दिन की एसआईटी की हिरासत आज (शनिवार) समाप्त होने के बाद प्रज्वल को कोर्ट में पेश किया गया था। इससे पहले कोर्ट ने प्रज्वल की ज़मानत याचिका खारिज की थी।
read more at दिप्रिंट


