यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थाई सूची में शामिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता, पुरातात्विक धरोहर और अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र का गहराई से अध्ययन किया गया और फिर इसका नाम यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया।
read more at भाषा


