Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूनुस ने बांग्लादेश में मतदाता की न्यूनतम आयु घटाकर 17 वर्ष करने का दिया सुझाव

short by रघुवर झा / on Saturday, 28 December, 2024
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश में मतदाता की न्यूनतम आयु सीमा घटाकर 17 वर्ष करने का सुझाव दिया है। यूनुस ने एक चुनावी चर्चा में शुक्रवार को कहा, "युवाओं को अपने भविष्य पर राय देने का अधिकार होना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि उनके लिए मतदान की न्यूनतम आयु 17 साल की जानी चाहिए।"