यूपी STF ने ₹1 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर, लूटे थे ₹1.5 करोड़ के गहने
सुलतानपुर (यूपी) में एसटीएफ ने ₹1 लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। एसटीएफ के मुताबिक, मंगेश व उसका साथी जौनपुर भागने की फिराक में थे व रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मंगेश समेत अन्य बदमाशों ने बीते दिनों एक ज्वेलरी शॉप से 10 मिनट में ₹1.5 करोड़ के गहने लूट लिए थे।
read more at हिन्दुस्तान


