यूपी के 40 से अधिक ज़िलों में कल आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी, IMD ने शेयर की सूची
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक ज़िलों में शनिवार को बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, गाज़ियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व ललितपुर समेत अन्य ज़िले शामिल हैं। वही, कुछ ज़िलों में बारिश भी हो सकती है।
read more at IMD


