Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के 50 से ज़्यादा ज़िलों में आज के लिए बारिश का अलर्ट हुआ जारी

short by Tanya Jha / on Sunday, 15 June 2025
यूपी के बिजनौर, सीतापुर, महराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, गोरखपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, लखनऊ व रायबरेली समेत करीब 60 ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाराबंकी, बरेली, कानपुर, अयोध्या, झांसी समेत करीब 62 ज़िलों में तेज़ आंधी और हवा चलने का अलर्ट है। यूपी के 18 ज़िलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।