यूपी के अयोध्या में ड्यूटी के दौरान लोगों से बात करते समय दारोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को नयाघाट पुलिस चौकी पर लोगों से बात करते समय सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी नामक 59 वर्षीय दारोगा को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद दारोगा को गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 1983 से पुलिस में भर्ती हुए थे।
read more at इंडिया टीवी


