Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कई गांवों में आधी रात को 'ड्रोन' दिखने का दावा, लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरे लोग

short by अपर्णा / on Sunday, 20 July 2025
यूपी के बिजनौर, संभल, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद के 1500 गांवों के लोगों का दावा है कि वह गांव में आधी रात को ड्रोन उड़ते देख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर सड़कों व छतों पर पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने ड्रोन दिखने की पुष्टि नहीं की है और लोगों को अफवाहों से बचने को कहा है।