Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कई ज़िलों में आज 70 km/h तक की रफ्तार से आंधी चलने के साथ हो सकती है बारिश

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 4 May 2025
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के अधिकतर ज़िलों में रविवार को तेज़ आंधी चलने के साथ बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मेरठ, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, इटावा, पीलीभीत, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या, सोनभद्र, आज़मगढ़ व प्रयागराज समेत अन्य ज़िले शामिल हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-70 किलोमीटर/घंटा तक रह सकती है।