यूपी के घर में एकसाथ मिले 10 सांप, मचा हड़कंप
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक घर में शुक्रवार को एकसाथ 10 सांप मिले जिससे हड़कंप मच गया। डीएफओ प्रवीण जैन ने बताया कि इनमें 2 कोबरा जबकि 8 रैट स्नेक प्रजाति के सांप थे जिन्हें रेस्क्यू करवाकर जंगल में छुड़वा दिया गया है। डीएफओ के अनुसार, कोबरा ज़हरीले होते हैं जबकि रैट स्नेक नॉन-वेनमस सांप होते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


