यूपी के ज़िला अस्पताल में सफाईकर्मी ने शव के कानों से खींच लिए कुंडल
उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िला अस्पताल में एक संविदा सफाईकर्मी ने मृत महिला के कान से कुंडल खींच लिए और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और फिर उसके पास से चोरी हुए कुंडल बरामद कर लिए गए। आरोपी को काम से हटा दिया गया है।
read more at NewsX


