यूपी की जेल में मुस्लिम कैदियों ने रखा नवरात्रि का व्रत, बोले- सब भगवान एक ही हैं
शाहजहांपुर (यूपी) के ज़िला कारागार में 27 मुस्लिम कैदियों और एक ब्रिटिश महिला कैदी ने नवरात्रि के दौरान सभी दिन व्रत रखे और अष्टमी के दिन पूजा की। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया, "मुस्लिम कैदियों ने कहा कि सब भगवान एक ही हैं इसलिए उन्होंने व्रत रखे।" वहीं, कैदियों को जेल की तरफ से पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई।
read more at इंडिया टीवी


