यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राज कुमारी देवी की तबीयत रविवार रात को अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से उन्हें भर्ती किया गया। बकौल डॉक्टर्स, अब स्थिति में सुधार है व परामर्श के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
read more at X


