यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा के लिए बने चबूतरे को प्रशासन ने तोड़ा
उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा लगाने के लिए गोरखपुर में उनके पैतृक गांव में बनाए गए चबूतरे को प्रशासन ने तोड़ दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति के सार्वजनिक ज़मीन पर प्रतिमा लगाई जा रही थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी का बुलडोज़र दिवंगतों के मान-सम्मान पर चलने लगा है।"
read more at News18 हिंदी


