Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के प्रयागराज में सावन खत्म होते ही 15 दिन में बिकी ₹70 करोड़ की शराब: रिपोर्ट

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 4 September, 2024
'हिन्दुस्तान' ने यूपी आबकारी विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सावन खत्म होते ही प्रयागराज में 15 दिन में करीब ₹70 करोड़ की शराब बिकी है। इसमें ₹27 करोड़ की देसी शराब, ₹26 करोड़ की अंग्रेज़ी शराब और ₹17 करोड़ की बियर शामिल है। बकौल रिपोर्ट, सावन महीने में प्रयागराज में शराब की बिक्री घट गई थी।