Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने खाली पड़े 764 फ्लैट्स की बिक्री की शुरू

short by श्वेता यादव / on Friday, 30 May, 2025
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने खाली पड़े 764 फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है। पीडीए सचिव अजीत सिंह के मुताबिक, इनमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, 1 बीएचके, 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट शामिल हैं और इनकी कीमत ₹2 लाख से ₹10 लाख तक कम की गई है। फ्लैट के लिए 26 मई से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।