Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के परिवार का दावा- यूट्यूब वीडियो देखकर स्टाफ के डायलिसिस करने से बच्चे की हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 29 June, 2024
गोरखपुर (यूपी) के एक परिवार का दावा है कि केजीएमयू (लखनऊ) में अप्रशिक्षित स्टाफ ने यूट्यूब वीडियो देखकर उनके 9 महीने के बच्चे की डायलिसिस की जिससे उसकी मौत हो गई। केजीएमयू के प्रवक्ता के अनुसार, बच्चे में डायरिया व निमोनिया समेत अन्य बीमारियों के लक्षण थे व इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई और परिवार के आरोप बेबुनियाद हैं।