Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के फिरोज़ाबाद में जेल में बंद युवक की मौत होने के बाद हुआ बवाल, 10 लोग घायल

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 22 June, 2024
फिरोज़ाबाद (यूपी) की जेल में बंद चोरी के आरोपी की मौत होने के बाद उग्र हुए लोगों ने शुक्रवार रात जमकर बवाल किया और पुलिस पर पथराव किया। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान 5 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोग घायल हो गए और सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट ने भागकर जान बचाई। एसएसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़