Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के बुज़ुर्ग दंपति ने रोते हुए लगाई गुहार, बोले- बेटे-बहू ने ₹75 लाख के मकान से किया बेघर

short by खुशी / on Tuesday, 6 October, 2026
आगरा (यूपी) के एक बुज़ुर्ग दंपति ने रोते हुए वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उनके द्वारा ₹75 लाख खर्च कर बनाया गया मकान बेटा-बहू ने ₹46 लाख में बेच दिया। उन्होंने कहा, "बेटे-बहू ने जनवरी-2022 में हमें घर से निकाल दिया...सरकार-पुलिस को 52 अर्ज़ियां दीं...लेकिन सुनवाई नहीं हुई...कंस/रावण/औरंगज़ेब से भी बुरे हमारे बेटे ने घर हड़प लिया।"
read more at Youtube