Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 18 August, 2024
बुलंदशहर (यूपी) में बस व पिकअप वाहन की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बुलंदशहर के ज़िलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि हादसे में 27 लोग घायल हुए जिनमें से 4 की हालत गंभीर है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है।