यूपी के बहराइच में 32 वर्षीय शिक्षक की गला रेतकर की गई हत्या, सड़क पर मिला रक्तरंजित शव
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में एक इंटर कॉलेज के 32 वर्षीय शिक्षक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वह सोमवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे और गांव के पास ही सड़क पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


