यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िए ने फिर 2 लोगों पर किया हमला, दोनों की हालत नाज़ुक
बहराइच (यूपी) में शनिवार रात को आदमखोर भेड़िए ने एक बार फिर हमला करते हुए 8-वर्षीय बच्चे समेत 2 लोगों को गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। गौरतलब है, वन विभाग ने इलाके से 4 आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा है और अन्य की तलाश जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


