यूपी के महोबा में गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव
महोबा (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान जलता पटाखा एक मकान में गिरने से दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान पत्थरबाज़ी हुई व विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर बाल्टियों से हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


