यूपी के महोबा में लैपटॉप पर काम करते वक्त बेहोश हुआ बैंक कर्मचारी, चंद मिनट बाद हुई मौत
उत्तर प्रदेश के महोबा में राजेश शिंदे नामक 30 वर्षीय बैंक कर्मचारी लैपटॉप पर काम करते वक्त बेहोश हो गया और चंद मिनट बाद उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। 19 जून की यह घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
read more at हिन्दुस्तान


