Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के युवाओं को मिलेगी न्यूनतम वेतन की गारंटी, सीएम योगी का एलान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 26 August, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में 'रोजगार महाकुंभ-2025' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कार्य करने वाले युवाओं को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी। बकौल मुख्यमंत्री, नियुक्ति देने वाली कंपनियां अपने कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करेंगी व इसके अतिरिक्त चार्जेज़ की ज़िम्मेदारी सरकार उठाएगी।