Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के श्मशान घाट में खुदाई के दौरान मिली अंग्रेज़ों के ज़माने के सिक्कों से भरी मटकी

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 19 May, 2025
कौशांबी (यूपी) में एक श्मशान घाट पर चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश काल के सिक्कों से भरी एक मटकी मिली है। बकौल रिपोर्ट्स, ये सिक्के पीली व सफेद धातु के हैं और ये साल 1857 से लेकर 1906 तक के हैं। डीएम मधुसूदन हुल्गी के अनुसार, सिक्कों को पुलिस को सौंपकर इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है।