यूपी के शाहजहांपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर महिलाओं ने पेड़-पौधों को बांधी राखी
शाहजहांपुर (यूपी) की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़-पौधों को राखी बांध रही हैं। 'वीआईपी' समिति की अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा, "रक्षाबंधन भाई बहन द्वारा एक-दूसरे का खयाल रखने की बेहद पवित्र भावना का प्रतीक है इसलिए उसे पेड़-पौधों के संरक्षण से जोड़ने का विचार बनाया ताकि पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए लोग और भी ज़्यादा प्रेरित हों।"
read more at भाषा


