Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के शख्स ने बिजली कटौती को लेकर पीएम मोदी व सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी, हुआ गिरफ्तार

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 21 June, 2024
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बिजली कटौती को लेकर X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पेशे से वकील है और उसने लिखा था कि 'भीषण गर्मी में आप दोनों देश और प्रदेश को संभाल नहीं सकते' हैं।