यूपी के सीएम योगी समेत कई नेताओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर जताया दुख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत होने पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा, "हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।" बसपा प्रमुख मायावती ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।
read more at भाषा


