यूपी के संभल में तनाव के बीच अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र
संभल (उत्तर प्रदेश) में तनाव के बीच ज़िला प्रशासन ने रविवार को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया और अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया। एसडीएम वंदना मिश्रा के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्रों से अतिक्रमण को हटाना है। इससे पहले शनिवार सुबह शाही जामा मस्जिद इलाके में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था।
read more at Times Now नवभारत


