यूपी के सरकारी अस्पताल में बंदर संग खेलती दिखीं नर्सें, 6 नर्सों को किया गया निलंबित
बहराइच (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के बच्चे संग खेलती नर्सों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में 6 महिला नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, अगले आदेशों तक इन नर्सों से विभागीय या चिकित्सकीय कार्य नहीं लिया जाएगा और ना इनकी अटेंडेंस लगेगी।
read more at Times Now नवभारत


