यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्ताव पर लगी मुहर; 50,000 मेधावी छात्राओं को मिलेगा स्कूटर
यूपी में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 18-प्रस्ताव पास हुए। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' के तहत 50,000 मेधावी छात्राओं को स्कूटर के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क/वाहन बीमा/पेट्रोल खर्च दिया जाएगा। इसका लाभ उन परिवारों की छात्राओं को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹12-लाख से कम है। बैठक में विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंज़ूरी मिली।
read more at हिन्दुस्तान


